उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन पदाधिकारियों ने आर पार की लड़ाई लड़ने को बनाया संयुक्त मोर्चा,31 जनवरी के मध्यरात्रि से प्रदेशव्यापी हड़ताल

देहरादून

उत्तराखंड के पांच कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने एस्मा के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। रोडवेज में कर्मचारियों की मांगों को लेकर बने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने 31 जनवरी की मध्य रात्रि से संपूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
कर्मचारियों ने 31 जनवरी की मध्य रात्रि से बसों के पहिए जाम का ऐलान किया है।13 सूत्रीय मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है।
मोर्चा ने मांगों पर कार्यवाही नहीं होने पर पूरे प्रदेश में बसों का संचालन ठप्प करने की चेतावनी दी है। संविदा-विशेष श्रेणी चालक-परिचालक व अन्य कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं अन्य मुद्दों को लेकर कर्मचारी अब सरकार और रोडवेज प्रबंधन से सीधे टकराव में हैं।
बताते चलें कि पिछले साल पांच सितंबर को रोडवेज प्रबंधन की मांग पर राज्य सरकार ने आंदोलन रोकने के लिए रोडवेज में छह माह के लिए एस्मा लागू कर दिया था। इस दौरान प्रबंधन के कई निर्णयों से कर्मचारियों में नाराजगी बनी है। चूंकि एस्मा के कर्मचारी हड़ताल या प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। ऐसे में विरोध दर्ज कराने के लिए ही उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने संयुक्त मोर्चा का गठन किया है।
संयुक्त मोर्चा ने गांधी रोड स्थित रोडवेज कार्यालय में बैठक कर मांगे न माने जाने पर 23 जनवरी को टनकपुर मंडल, 24 जनवरी को हल्द्वानी-नैनीताल बस अड्डे और 27 जनवरी को आइएसबीटी देहरादून पर एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है। जबकि धरना प्रदर्शन के बाद 31 जनवरी की मध्य रात्रि 12 बजे से प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान तो होगा ही आम यात्री भी परेशान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *