बद्रिनाथ केदारनाथ में सोमवार शाम को अचानक बदला मौसम,हल्की बारिश के बाद चली सर्द हवाएं ..हरीश गौड़

देहरादून/बदरीनाथ/ केदारनाथ

श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ यात्रा निरंतर चल रही है बीते दो तीन सप्ताह से धामों में धूप खिली रही मौसम सामान्य रहा जबकि सोमवार को देर शाम श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट ली है बादल छाने के बाद बूंदाबांदी तथा उसके बाद बारिश भी हुई ।

श्री केदारनाथ धाम से प्राप्त समाचार के अनुसार शायंकाल पांच बजे बारिश हुई उसके बाद बारिश थम गयी लेकिन मौसम सर्द हो गया। बदरीनाथ धाम से बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज सोमवार शायंकाल छ: बजे बदरीनाथ धाम में आसमान में बादल छा गये तथा लगभग आधे घंटे बाद ही लगभग साढ़े छ: बजे बूंदाबांदी के बाद से मध्यम बारिश शुरू हुई, मौसम सर्द हो गया।

हालांकि अभी तक धामों में बर्फवारी शुरू नही हुई है जबकि बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धाम में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *