देहरादून
कभी देहरादून को रिटायर्ड लोगों का शहर कहा जाता था। लोग अमन चैन और शांति के साथ अपनी लाइफ बिताने के लिए यहीं आते थे। राज्य बनने के बाद से अब तक हालात काफी बदल चुके हैं। ऐसा लगता है कि अब तो क्रिमिनल्स ही इस शहर में आते हैं पनाहगाह बना दिखाई दे रहा है मानो ये शहर। दून की शांत फिजाओं को लग चुकी है किसी की नजर वर्ना ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
आज स्थिति ये ही गई कि सीएम धामी को खुद ही आगे आना पड़ा उन्होंने राज्य में लगातार बढ़ते क्राइम की शिकायत को लेकर ASP से लेकर SSP तक इधर से उधर कर दिए हैं।
देहरादून में लगातार हो रहे थे मर्डर,हालांकि कई केस खुल भी गए हैं लेकिन शुक्रवार का मर्डर साफ बता रहा है कि क्रिमिनल्स किस कदर बेखौफ हैं। खुलेआम गोली मारना और फिर आराम से भाग लेना, तिब्बती मार्केट वाले मामले में भी ऐसा ही हुआ।
