भाजपा ने जिसको जो काम दिया सबने 100%पूरा किया,पार्टी कार्यकर्ता व जन मानस देश के पीएम मोदी व सीएम धामी के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित…कमली भट्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

भाजपा ने जिसको जो काम दिया सबने 100%पूरा किया,पार्टी कार्यकर्ता व जन मानस देश के पीएम मोदी व सीएम धामी के विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित…कमली भट्ट

देहरादून

विधानसभा मसूरी के देव सुमन नगर मंडल में लगातार पांचवें दिन बूथ सशक्तिकरण अभियान में भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा बनाई गई योजनाओं को विस्तार से बताया गया।

मंडल में प्रवासी के रूप में प्रदेश की महिला मोर्चा मंत्री कमली भट्ट ने कहा कि सभी मंडल के पदाधिकारी मोर्चा के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक पन्ना प्रमुख द्वारा 100% सभी ने सरल ऐप पर अपना काम पूरा कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता व जन मानस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों एवम जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है । आज भारतीय जनता पार्टी का हर कार्य कर्ता माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जी की जन भावनाओं से जुड़ा है और कार्य करने के लिए उत्साहित है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत मंडल महामंत्री आशीष थापा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मंजू शर्मा महामंत्री ज्योति रावत महामंत्री सुजाता पांडे सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद थापा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप कुमार आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *