2 किलो गांजे और इलेक्ट्रोनिक तराजू के साथ दून की बिन्दाल बस्ती से एनडीपीएस एक्ट में महिला अरेस्ट

देहरादून

उत्तराखंड को नशा मुक्त (ड्रग्स फ्री देवभूमि) बनाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री/ नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा परमहंस कॉलोनी बिंदाल नदी बस्ती से सत्यापन व चेकिंग के दौरान अभियुक्ता सुनीता पत्नी अखिलेश के कब्जे से 2 किलो अवैध गांजा और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद होने पर अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्ता ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा पती बिहार से लायी थी जिसे उंचे दामों में बेचने के लिए लायी थी जिसे पुलिस ने पकड़ लिया ।

पुलिस टीम…..

01- उ0नि0आशीष सिंह रावत

02- कांस्टेबल धीरेन्द्र

03- म. कांस्टेबल नीलम

04-कांस्टेबल विश्वास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *