उत्तराखण्ड बाल संरक्षण आयोग के आदेश पर नशे की प्रव्रत्ति पर रोक को कार्यशाला 23 फरवरी को

देहरादून

बच्चों में नशे की बढती प्रवृत्ति, रोकथाम एवं पुर्नवास को लेकर अध्यक्ष उत्तराखण्ड बाल अधिकार सरंक्षण आयोग श्रीमती ऊषा नेगी द्वारा दिए गए निर्देशों के अुनपालन में महाविद्यालयों, प्राईवेट शिक्षण संस्थानों में नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए इन शिक्षण संस्थानों की छात्र/छात्राओं के माध्यम से उनके साथ विस्तृत चर्चा कर नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाए जाने तथा उनसे प्राप्त सुझावों को सम्मिलित करते हुए गाईडलाइन निर्माण हेतु आयोग द्वारा 23 फरवरी को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक आईटीडीए महिला पाॅलिटेक्निक सर्वे चोक में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में सम्बन्धित विभागों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *