उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों के समक्ष कांग्रेस में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली

देहरादून
कांग्रेस में आस्था जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की प्रदेश कांग्रेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इन्दिरा हृदयेश, सहप्रभारी राजेश धर्माणी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की उपस्थिति में प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के प्रयासों से मुरारीलाल खण्डवाल ने अपने साथियों सहित कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में मुरारीलाल खण्डवाल के अलावा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धूम सिंह रांगड, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सरोप सिंह पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जोत सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह बगियाल, पूर्व प्रधान राकेश थलवाल, पूर्व प्रधान रोशन नौटियाल, पूर्व प्रधान धनपाल सिंह महर, पूर्व प्रधान विक्रम शाह, रघुवीर सिंह महर, श्याम लाल, बृजलाल शाह, दिनेश कुमार, शांति लाल एवं सुमन सिंह थलवाल शामिल थे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिषा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि श्री मुरारीलाल खण्डवाल एवं उनके सहयोगियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
इसी अवसर पर जिलाध्यक्ष टिहरी राकेश राणा, प्रमुख प्रदीप रमोला, लक्ष्मी थलवाल, खुशीलाल, धनीलाल शाह, जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डाॅ0 प्रकाश चन्द्र उदय रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.