जन चेतना रैली में उमड़ती भीड़ बता रही है सत्ता परिवर्तन होने वाला है…टीटू त्यागी

देहरादून

कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने MDDA कालोनी चंदर रोड से चन्दर रोड, दिव्य विहार,प्रगति विहार,आजाद नगर, चूना भट्टा रायपुर रोड, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए पदयात्रा निकाली।

पदयात्रा में पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, सूरत सिंह नेगी,महेश जोशी ,आनंद त्यागी ,मन्नू रावत,पार्षद प्रवेश त्यागी मुख्य रूप से मौजूद थे।

इस दौरान रैली के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और भाजपा को उखाड़ फेंकने को तैयार है। जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना ही होगा।

 

जन चेतना रैली के आयोजक टीटू त्यागी ने कहा कि जनता से झूठे वादे कर भाजपा ने सत्ता हथियाई थी उनकी मनमानी के चलते आज महंगाई बेरोजगारी चरम पर है जिससे जनता आक्रोषित है भाजपा से निजात दिलाने को कांग्रेस का सत्ता में आना निहायत जरूरी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की रैलियों में उमड़ती भीड़ बता रही है कि सत्ता परिवर्त्तन होना निश्चित है। जन चेतना रैली में उमड़ी रायपुर विधान सभा मे भी होगा इस बार भाजपा का पत्ता साफ।

कांग्रेस प्रदेश सचिव टीटू त्यागी के साथ पूर्व पार्षद मूर्ति देवी,आनंद त्यागी,विजय गुप्ता,राम सिंह बिष्ट,मुकेश रेगमी,रिपु दमन सिंह, रईस फातिमा , संतन सिंह सावित्री थापा,दलीप थपलियाल,महानगर सेवादल अध्यक्ष राज कुमार यादव,मंजू चौहान,इंदु सिंह,सुनीता गुप्ता आशा डांड्रियल,रोबिन त्यागी,सुनीता थापा,केशर कमल जहां ,किशन पाल,ताहिर हुसैन, राजेश्वरी देवी, राहुल जेवियर,गुल्ला, आदि पदयात्रा में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.