उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा में शहीद हुए आन्दोलनकारीयों एवम स्व.रणजीत सिंह वर्मा पूर्व विधायक की याद में आयोजित ब्लडकैंप में 115 लोगो ने किया ब्लड डोनेट

देहरादून

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा में शहीद हुए आन्दोलनकारीयों की चिर स्मृति एवम स्व.रणजीत सिंह वर्मा पूर्व विधायक व राज्य आन्दोलन के पुरौधा की पुण्यतिथि में रेड क्रास सोसाइटी के तत्वाधान मे आज कचहरी स्थित शहीद स्मारक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन प्रदेश के चिकित्सा एवम स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल व समाज कल्याण मंत्री खजान दास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री उनियाल ने स्वर्गीय रंजीत वर्मा के साथ बिताये पलों को साझा करते हुए उन्हे उत्तराखण्ड का महान चिंतक बताया। उन्होने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान पहली शहादत खटीमा में हुई ,वहीं से आंदोलन की चिंगारी उग्र हुई।

समाज कल्याण मंत्री श्री खजान दास ने शहीदों का स्मरण करते हुए आन्दोलनकारियों की मांग पर शहीद स्मारक में नवनिर्मित शेड में पंखे व जेनसैट देने की घोषणा की।

कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ राज्य आन्दोलनकारी व रेडक्रास सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री व उनकी टीम द्वारा रक्तदान शिविर के माध्यम से प्राप्त 30 यूनिट खून को दून मेडिकल कालेज को उपलब्ध कराया गया। इस दौरान मंत्रीगण द्वारा कोषाध्यक्ष खत्री को 151 ब्लड कैंप के आयोजन पर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजित सभा को अशोक वर्मा (राज्यमंत्री) पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र जुगराण, दून बार एसोशियेशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ,रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष डा. एम एम अंसारी , सचिव कल्पना बिष्ट सहित जनकवि अतुल शर्मा,मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, सलाहकार केशव उनियाल पृथ्वी सिंह नेगी आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया। संचालन पूरण सिंह लिंगवाल द्वारा किया गया।

इस दौरान स्वर्गीय रंजीत सिंह वर्मा के सुपुत्र अजय वर्मा, अरूण वर्मा, द्वारिका बिष्ट, राधा तिवारी , विनोद असवाल ,सुभागा फर्सवाण, सुरेश कुमार,देवेश्वरी सहित अनेक आन्दोलनकारी,मोहन थापा, ध्यान पाल सिंह, मोहन रावत, धर्मानंद भट्ट, रेनु सेमवाल,हरि प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

इस दौरान लगाये गये स्वास्थ्य शिविर में 115 लोगों की विभिन्न जांच की गयी तथा निशुल्क दवाईयां वितरित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *