सहकारिता विभाग की शीर्ष सहकारी संस्था उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (UCF) के 16 अधिकारियों/कर्मचारियों ने पदोन्नति के बाद किया कार्यभार ग्रहण

देहरादून

सहकारिता विभाग की शीर्ष सहकारी संस्था उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए मंगलवार का दिन विशेष रहा। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत संघ के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई।

पदोन्नति के आदेश जारी होने के बाद सभी अधिकारियों/ कार्मिकों ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पदोन्नति सूची के अनुसार त्रिभुवन सिंह रावत को महाप्रबंधक (जीएम) के पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि त्रिलोचन पाठक को वरिष्ठ प्रबंधक बनाया गया है। इनके साथ ही प्रेम हरबोला, सुमन पांडे, सतीश पुरोहित, सुशील तिवारी एवं सोनी सिंह को प्रबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

अंसार अहमद, तरुण चौहान, प्रियंक तिवारी, महिपाल सिंह एवं भूपेंद्र सिंह बोरा को सहायक प्रबंधक के पद पर पदोन्नति मिली।

इसके अलावा सुनीता टम्टा, भोला जोशी, हरिश्चंद्र कांडपाल एवं संजय आर्य को सहायक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

नवनियुक्त महाप्रबंधक त्रिभुवन सिंह रावत ने सभी पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल एवं संघ के वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ को नई व्यावसायिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *