ऋषिकेश नगर निगम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंभू समेत 40 पार्षदों ने डीएम सविन बंसल से ली पद एवं गोपनीयता की शपथ – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

ऋषिकेश नगर निगम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शंभू समेत 40 पार्षदों ने डीएम सविन बंसल से ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

देहरादून/ऋषिकेश

ऋषिकेश नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान सहित सभी 40 पार्षदों ने शुक्रवार को अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

श्री भरत मंदिर इंटर कालेज ऋषिकेश में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रशासक/डीएम सविन बंसल द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान महापौर ने ऋषिकेश नगर निगम को स्वच्छ बनाने सहित विभिन्न विकास कार्यो को लेकर अपनी प्राथमिकताएं गिनवाई और जनता द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभार जताया।

शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी स्मृता परमार अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में नगर निगम क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *