ईंट भट्टे में कच्ची ईंटों की दीवार गिरने से 6 श्रमिकों और एक घोड़े की हुई मौत कई घायल,सीएम धामी ने की 2 लाख के मुआवजे की घोषणा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

ईंट भट्टे में कच्ची ईंटों की दीवार गिरने से 6 श्रमिकों और एक घोड़े की हुई मौत कई घायल,सीएम धामी ने की 2 लाख के मुआवजे की घोषणा

देहरादून/रुड़की

उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह हुए ईंट भट्टा हादसे में 6 लोगो की मौत हुई है,जबकि कई घायल हुए हैं।

इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड का है। सुबह सुबह भट्ठे में करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। आजकल भट्टे में कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे। इसी बीच लोहे की प्लेट समेत कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक इन ईटों के नीचे दब गए। घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

मौके पर जेसीबी की मदद से मजदूरों को निकालने का काम शुरू किया गया। इस हादसे में 6 मजदूर लोग जिंदा दफन हो गए जबकि कई घायल हो गए थे। हादसे में पहले 5 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। लेकिन बाद में मृतकों की संख्या 6 हो गई जिसमे एक घोड़े की भी मौत हुई है।

मुख्यमंत्री ने घटना में दिवंगत श्रमिकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है तथा दिवंगतों के प्रति शोक सम्वेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की है। वहीं डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने घटना स्थल पहुंच कर निरीक्षण कर अधिकारियों को घायलों का अच्छा से अच्छा उपचार किए जाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की को भट्ठे में हुई इस घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि इस घटना में छह श्रमिकों तथा एक घोड़े की मृत्यु हुई है तथा श्रमिक जो घायल हुये हैं, उन्हें रूड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

मृतकों में 26 वर्षीय मुकुल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम उदलहेडी, थाना कोतवाली मंगलौर, 20 वर्षीय साबिर पुत्र महबूब निवासी ग्राम मिमलाना जनपद मुजफ्फरनगर, 40 वर्षीय अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम उदलहेडी थाना मंगलौर, 50 वर्षीय बाबूराम पुत्र कालूराम निवासी, ग्राम लाहबोली थाना कोतवाली मंगलौर, जग्गी पुत्र बिसम्बर निवासी ग्राम पिन्ना जनपद मुजफ्फरनगर, समीर पुत्र महबूब निवासी ग्राम मिमलाना जनपद मुजफ्फरनगर शामिल हैं। जबकि रवि पुत्र राजकुमार निवासी बड़ोद जनपद बागपत व इंतजार पुत्र लतीफ निवासी जनपद सहारनपुर की हालत गंभीर बनी हुई है। जो कि अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.