महिला दिवस पर प्रदेश भर में किया जाएगा महिलाओं का सम्मान… पूनम शर्मा।

देहरादून

भाजपा महानगर कार्यालय में महिला मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा ने महिला मोर्चा द्वारा 8 मार्च को आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने का निवदेन किया।

बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण के आवाहन पर प्रदेश में महिला दिवस धूम-धाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में उन महिलाओं को जो अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं है उन्हें सम्मानित किया जाएगा।इसमे उत्तराखंड की संस्कृति के प्रतीक “ऐपण कला” को बढ़ावा दे रही महिलाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

समस्त महानगर मण्डल सोशल मीडिया प्रभारियों को आगामी महिला दिवस के कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु महत्तपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर सभी को भिन्न भिन्न जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर महानगर महामंत्री सुमन सिंह, अनीता मल्होत्रा,अंशिता शर्मा अनीता असवाल, दीपा शर्मा, गीता थापा, रश्मि नेगी, भावना, शारदा कोहली, कुमकुम सहोत्रा ,गीता रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *