Breaking..उत्तराखण्ड में शनिवार को 5084 नए संक्रमित मिले, जबकि 81 लोगों की कोरोना से डेथ – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

Breaking..उत्तराखण्ड में शनिवार को 5084 नए संक्रमित मिले, जबकि 81 लोगों की कोरोना से डेथ

देहरादून

उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना ने कहर बरपाते हुए अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले ।
81 लोगों को मौत के बाद शनिवार को नए संक्रमण की स्पीड 24 घण्टे में रिकॉर्ड बनाते हुए 5084 हो गई ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा
अब राज्य के 33 हजार लोग घर और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

उत्तराखंड में जहां टोटल 5084 कोविड संक्रमण के नए मामले मिलने से आंकड़ा 147433 पहुंच गया।
वहीं आज 1466 मरीज ठीक हुए है साथ ही एक्टिव केस अब 33330 हो गए है।
प्रदेश में 108916 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

अगर नए संक्रमितों की जिलेवार बात करे तो सूबे की राजधानी दून में ही आज 1736,हरिद्वार में 958,नैनीताल में 592,पौड़ी में 301,पिथौरागढ़ में 123, टिहरी में 190, उधमसिंहनगर में 378,उत्तरकाशी में 215,चमोली में 90,रुद्रप्रयाग में 53,अल्मोड़ा में 117,चंपावत में 321 और बागेश्वर में 10 केस सामने आये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *