उत्तराखंड से भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सीएम धामी के साथ अजय, सतपाल, बहुगुणा, बलूनी, खंडूडी, निशंक, त्रिवेंद्र, तीरथ भी

देहरादून/दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखण्ड के कई नेताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जगह दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 80 सदस्यों को शामिल किया गया है।

50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल हुए हैं।

इनमें केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व सांसद अजय भट्ट, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व विधायक सतपाल महाराज, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इनके अलावा सांसद अजय टम्टा विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किये गए हैं। सांसद अनिल बलूनी राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के नाते राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रखे गए हैं।

उत्तराखण्ड के वर्तमान मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी जबकि पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद खंडूड़ी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत व तीरथ सिंह रावत को भी स्थान मिला है।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन होने के नाते अजय कुमार, दुष्यंत गौतम प्रभारी व रेखा वर्मा सह प्रभारी के तौर पर उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *