ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला ब्रिज की तार टूटी आवाजाही बन्द ,सम्भवतया बगल में निर्माणाधीन बजरंग झूले पुल पर काम कर रही भारी भरकम बकेट के टकराने से टूटी तार

देहरादून/ऋषिकेश

रविवार को देवभूमि ऋषिकेश से बड़ी खबर आयी है जिसमे लक्ष्मण झूला पुल की माला टूट गई है। जिसके कारण पुल पर फिलहाल के लिए आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है।

लक्ष्मण झूला पुल की तार टूटने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ये फैसला लिया है। बताते चले कि लक्ष्मण झूला के पास ही नये पुल बजरंग सेतु का निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है।

हालांकि ऐतिहासिक लक्ष्मण झूला पुल को शासन ने 13 जुलाई 2019 को बंद किया था। स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए इस पर सिर्फ पैदल चलने की आवाजाही की छूट दी गई थी। तार टूटने के बाद इस पर फिलहाल आवाजाही रोक दी गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि नारायण सिंह रावत ने बताया कि नए पुल के निर्माण का काम पुराने पुल के ठीक बगल में हो रहा है। जिसमें खुदाई का काम चल रहा है। कंपनी की ओर से भारी भरकम मशीनें मौके पर लगाई गई हैं।

मिट्टी उठाने वाली करीब 600 किलो वजनी बकेट से टकराकर पुल का संतुलन बनाने वाली तार रविवार की दोपहर टूट गई। जिससे पुल का संतुलन बिगड़ गया। संभावित खतरे को देखते हुए अब लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पुल के बंद होने से लक्ष्मण झूला और तपोवन के बीच पैदल संपर्क समाप्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *