देहरादून
श्री ईष्टदेव सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में जनमानस के कल्याण के लिए किये जा रहे शतचंडी महायज्ञ हेतु श्री ईष्टदेव सेवा ट्रस्ट नेहरू कॉलोनी कार्यालय में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बैठक में 31 मई से 8 जून तक श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं सतचंडी महायज्ञ का आयोजन होना निश्चित हुआ।
कथा का कार्यक्रम स्वामी सागर गिरी आश्रम तेग बहादुर रोड देहरादून में होगा संस्था के पदाधिकारीयों द्वारा बताया गया कि 31 मई से 8 जून तक दिव्य सतचंडी महायज्ञ का आयोजन होगा जिसकी कलश यात्रा 31 मई को प्रातः 9 बजे से श्री गढ़ हनुमान मंदिर निकट पुलिस चौकी नेहरू कॉलोनी से प्रारंभ होकर कथा स्थल पर विराम लेगी। जिसमें समस्त मातृशक्ति कीर्तन मंडली एवं समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं उपस्थित रहेंगी। साथ ही धार्मिक कार्यों में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराने वाले गणमान्य मौजूद रहेंगे।
यज्ञ का मुख्य उद्देश्य समस्त जनमानस का कल्याण एवं सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है जिसमें कथा की अमृत वर्षा मां धारी देवी नागराजा उपासक आचार्य श्रीत सुरेंद्र प्रसाद सुंद्रियाल द्वारा
कथा श्रवण कराया जाएगा एवं यज्ञ की तैयारियों को लेकर मातृशक्ति में काफी उत्साह है। सेवा ट्रस्ट समय-समय पर इन आयोजनों को करता रहता है। समस्त भक्तों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित कर यज्ञ में अपनी आहुति प्रदान करने के लिए भी निमंत्रित किया गया है।