DAV (PG) कॉलेज में आज़ादी के अमृत महोत्सव की 75वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत स्कॉउट एंड गाइड ने हर घर तिरंगा के तहत किया तिरंगा रैली का आयोजन

देहरादून

 

डी•ए•वी (पी•जी) कॉलेज में आज़ादी के अमृत महोत्सव 75th स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे भारत स्कॉउट एंड गाइड की तरफ से हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तहत् तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

 

तिरंगा रैली की शुरुआत सबसे पहले राष्ट्रगान से हुई उसके पश्चात कॉलेज के प्राचार्य डॉ.केआर जैन ने वंदे मातरम के साथ रैली की शुरुआत की।

सभी रोवर्स, रेंजर्स ने पूर्ण उत्साह के साथ भारत माता की जय के नारे लगा कर शहीदों को नमन करते हुए रैली निकाली। इस रैली का संचालन डॉ. निशा वालिया (रेंजर्स लीडर) भारत स्काउट एंड गाइड डॉ. अमित शर्मा (रोवर लीडर) भारत स्काउट एंड गाइड ने किया।

 

इस अवसर पर डॉ सविता भट्ट,डॉ रेखा त्रिवेदी,डॉ नीरजा चौधरी, डॉ एच •एस रंधावा, डॉ रामविनय सिंह,डॉ सविता राजपूत,डॉ उर्मिला रावत, डॉ शिखा नागलिया, डॉ पूनम शर्मा,डॉ सुखदा सोलंकी,डॉ प्रगति बर्थवाल तथा रोवर रोहित,अभिषेक ,असलम,रेंजर्स-प्रियंका,प्रिंसा,प्रज्ञा ,शिखा तथा कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *