कोरोना डिस्टनसिंग में सहयोग न करने वालो से सख्ती से निपटे,धर्मगुरुओ को भी ले साथ…सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण की स्थिति के संबंध में आज अपने मुख्यमंत्री आवास पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाऊन खुलने की स्थिति में भीङ को रोकने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली जाए। कोरोना वायरस से बचाव कार्यों में जो लोग सहयोग नहीं करते हैं उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। लोग सरकार का साथ दें, इसके लिए सभी धर्मगुरूओ और समाज के प्रबुद्धजनों का सहयोग लिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा व एडीजी वी विनय कुमार उपस्थित थे।
कोविड-19 के दृष्टिगत सोशियल पॉलीगोन ग्रुप ऑफ कंपनी ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹5 लाख का चेक दिया है| यह चेक कंपनी के एमडी डी.एस. पंवार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा|
उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने ₹11 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया| वन विकास निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *