40 सदस्यीय दल पटियाला से चलकर पाँवटा साब गुरुद्वारे से होकर गुरुद्वारा दुख निवारण नेहरू कॉलोनी पर रात्रि विश्राम के बाद हुआ रवाना

देहरादून

हेमकुंड साहब 28 वी पैदल यात्रा पटियाला शहर के लोहरी गेट से चलकर पाँवटा सहाब होते हुए गुरुद्वारा दुख निवारण नेहरू कॉलोनी पर पहुंची।

जत्थेदार भाई प्रताप सिंह, प्रधान सुरजीत सिंह के नेतृत्व में अनेक महिलाए भी शामिल हुई।

यह 40 सदस्यीय दल गुरुद्वारा साहब दुख निवारण पर रात्रि विश्राम के बाद वीरवार प्रातः 9 बजे, हेमकुंड गुरुद्वारा साहब में अरदास के बाद यह यात्रा निर्विघ्न संपन्न हो और महाराज उनके अंग संग रहेँ की प्रार्थना के साथ इनको रवाना किया गया।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा (काऊ), मेयर सुनील उनियाल गामा, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा , उत्तराखंड पुलिस के डीआईजी अमिताभ श्रीवास्तव को गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह रतडा, सचिव रणजीत सिंह, उपसचिव बलदीप सिंह ,कोषाध्यक्ष गुरचरण सिंह ,रमन मोदी ने शाल एवं सरोपा उढाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।

गुरुद्वारा कमेटी के सचिव रणजीत सिंह ने बताया कि यह अपने आप में एक बहुत ही अद्भुत और महान यात्रा रहती है। यह यात्रा जिसमें महिलाएं और पुरुष सम्मिलित रहते हैं निरंतर पैदल चलकर हेमकुंड साहब पहुंचकर अरदास में सम्मिलित होती है ऐसी यात्राएं देश में भाईचारा और प्यार बढ़ाने के लिए और धर्म का प्रचार करने के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होती है। मौजूद अतिथियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए इस यात्रा पर पुष्प वर्षा कर यात्रा को रवाना किया।

इससे पूर्व इस जत्थे ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल से राज भवन में भेंट की और उन्हें इस यात्रा की जानकारी देकर उद्देश्य भी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *