विधायक को विधानसभा सत्र में बुखार की शिकायत,सरकारी अस्पताल में किया भर्ती,डेंगू के लक्षण दिखे रिपोर्ट आने के बाद ही होगी डेंगू की पुष्टि – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

विधायक को विधानसभा सत्र में बुखार की शिकायत,सरकारी अस्पताल में किया भर्ती,डेंगू के लक्षण दिखे रिपोर्ट आने के बाद ही होगी डेंगू की पुष्टि

देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान हाउस में एक विधायक को अचानक चढ़े बुखार के बाद डेंगू के लक्षणों को देखते हुए विधायक को तत्काल ही दून हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी की विधानसभा सत्र के दौरान अचानक तबीयत खराब हुई उन्हें ठंड के साथ बुखार हो गया था। इसके बाद विधायक को विधानसभा की डिस्पेंसरी में भर्ती किया गया। वहां भी विधायक को आराम महसूस नहीं हुआ। जिसके बाद विधायक को दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां बताया गया कि उनकी डेंगू जांच की जा रही है जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल विधायक को दून अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती किया गया है। विधायक की तबीयत खराब होने के चलते बाकी विधायकों में भी खलबली मची हालांकि अधिकारी कर्मचारी भी बेहद सतर्क नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *