उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है उनको देश विदेश से मिल रही बधाईयां, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्रियों,मुख्यमंत्रियों की आ रही बधाईयां

देहरादून

आपको बता दे कि देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं पुष्कर सिंह धामी और आज उनका जन्मदिन है।

उनके जन्मदिन पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई मंत्रियों,मुख्यमंत्रियों के साथ ही विदेश से भी बधाईयां मिल रही हैं। उनके सरकारी आवास पर सुबह से ही मिलने वालों और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितबर 1975 को पिथोरागढ़ में हुआ था।

उनके पिता का नाम शेर सिंह धामी है जो सेना में सूबेदार पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।उनकी माता बिशना धामी हैं।

पुष्कर अपनी तीन बहनों के इकलौते सबसे छोटे भाई हैं। उनकी पत्नी गीता धामी से पुष्कर के दो बच्चे हैं। गीता धामी भी उनके राजनीतिक लाइफ में हमेशा से हिस्सा लेती रही हैं।

पुष्कर अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद हायर एजुकेशन केलिए लखनऊ यूनिवर्सिटी चले गए थे। यहां से उन्होंने ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट और इंडस्ट्रीयल रिलेशन्स से पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं एलएलबी में दाखिला लिया।

पुष्कर ने 1990 में भारतीय जनता पार्टी की स्टूडेंट विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। उस समय भी उनके पास विभिन्न जिम्मेदारियां रहीं और उन्होंने लखनऊ में राज्य मंत्री के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन और संचालन में प्रमुख भूमिका निभाई।

2001 में, जब भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने स्पेशल ड्यूटी करते हुए उनके एडवाईजर और ऑफिसर के रूप में कार्य किया।

2002 से 2008 तक, पुष्कर दो बार भाजपा के उत्तराखंड युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे।

बताते चलें कि पुष्कर धामी अब तक उधमसिंह नगर की खटीमा सीट से दो बार सफलतापूर्वक चुनाव लड़ चुके हैं। 2012,2017 में उन्होंने खटीमा से अपना चुनाव लड़ा।

भाजपा ने तीरथ सिंह रावत के स्थान पर पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई 2021 में उत्तराखंड के 10 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 45 वर्ष की आयु में ही वे उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने।

भाजपा ने जब त्रिवेंन्द्र सिंह रावत को सीएम पद से हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी थी तब भी चर्चा थी कि पुष्कर सिंह धामी को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि तब उन्हें कोई पद नहीं मिला।

यहां दिलचस्प बात ये है कि धामी कभी किसी कैबिनेट तक में नहीं रहे। उन्होंने सीधे सीएम की कुर्सी को सुशोभित किया।

और वो भिनेक बार नहीं अब तक दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने का श्रेय पुष्कर सिंह धामी को ही जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *