ऋषिकेश विधानसभा में सभी नव गठित मण्डल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से किया जायेगा ..जयेन्द्र रमोला – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

ऋषिकेश विधानसभा में सभी नव गठित मण्डल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से किया जायेगा ..जयेन्द्र रमोला

देहरादून/ऋषिकेश

ऋषिकेश विधानसभा के गुमानीवाला, भट्टोंवाला, गढ़ी मयचक, खैंरी खुर्द व खैंरी कलाँ ग्रामसभा के कांग्रेस जनों की एक बैठक गढ़ी बारात घर में हुई जिसकी अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा ने की बैठक में कांग्रेस के नवगठित गुमानीवाला गढ़ी मण्डल के अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई व सर्वसम्मति से नाम लिये गये जिसकी घोषणा ज़िलाध्यक्ष परवादून की संस्तुति पर श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा की जायेगी ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ डा.केएस राणा ने कहा कि संगठन की मज़बूती को लेकर केन्द्रीय नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि पूरे देश में ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय पंचायत के व शहरी क्षेत्रों में वार्डों के लगभग 20 बूथ स्तर पर एक मण्डल का गठन कर उसकी कार्यकारिणी घोषित की जायेगी जोकि ब्लॉक कमेटी के आधीन कार्य करेगी और बूथ स्तर पर बीएलओ बनाकर नये कार्यकर्ता को जोड़ने का काम करेगी ।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जल्द ही ऋषिकेश विधानसभा के महानगर और श्यामपुर ब्लॉक में छः मण्डलों को गठित कर उनकी कार्यकारिणी घोषित होगी जबकि रायवाला ब्लॉक के दोनों मण्डलों का गठन पूर्व में कर दिया गया है।

रमोला ने बताया कि जल्द ही बूथ स्तर पर भी कार्यकारिणी का चयन हो जायेगा और जिस प्रकार रायवाला व आज गढ़ी में बैठक कर मण्डल अध्यक्ष के नामों पर चर्चा की गई उसी प्रकार जल्द ही खदरी- श्यामपुर व महानगर में भी बैठक कर मण्डल अध्यक्ष के नामों पर चर्चा कर उनकी घोषणा की जायेगी।

बूथ व मण्डल प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही ने कहा कि ने कहा कि बैठक में मंडल अध्यक्ष के नाम को लेकर बहुत से सुझाव मिले हैं जिसमें मुख्य रूप से दो नाम आये हैं जिसका पैनल बनाकर ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल को भेजा जायेगा और जल्द ही गुमानीवाला गढ़ी मण्डल के अध्यक्ष का नाम घोषित किया जायेगा।

कार्यक्रम में पूर्व मंडी समिति सभापति जय सिंह रावत, प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, पूर्व प्रधान सतीश रावत, उप प्रधान रोहित नेगी, ज़िला महासचिव रमेश रागंड, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौहान,राजेन्द्र गैरोला, शिव दयाल रतूड़ी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरज भट्ट, हर्षपति सेमवाल,ज़िला महासचिव देव पोखररियाल, धमेंद्र सिंह, हीरा सेसवाल, विशाल सजवाण, वीरपाल सिंह राणा, विनोद पोखरियल, देवेन्द्र बेलवाल, धीरेंद्र सिंह, सम्भू शंकर, देवेंद्र चौधरी, मान सिंह तोपवाल, बलदेव सिंह नेगी, गौतम सिंह नेगी, महाबीर सिंह बिष्ट, राहुल पांडे, श्रीनाथ सिंह, विनोद, बुद्धि बिष्ट, शिव राठी, विशाल सैनी, महेश, कुनाल, आयुष, विशाल कश्यप, सोनू प्रसाद, कमल सिंह राणा, कुमेर सिंह रावत, शशि कांत, सुरेश कुमार जैन, सुनील शर्मा, विजय पाल पंवार, पवन सिंह, सूरवीर लाल, लीला जोशी, नरेश, गोकुल कोहली, अरुण बिष्ट, मनोज कलवार आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *