हादसा..नेशनल हाईवे पर बस और कार की जबरदस्त टक्कर में दो तीर्थयात्रियों की मौत जबकि 7 हुए घायल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

हादसा..नेशनल हाईवे पर बस और कार की जबरदस्त टक्कर में दो तीर्थयात्रियों की मौत जबकि 7 हुए घायल

देहरादून/ऋषिकेश

केदारनाथ ऋषिकेश हाईवे पर तीर्थ यात्रियों के वाहन के साथ बड़ा हादसा हो गया है जिसमें दो तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई है।सड़क हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

नेशनल हाईवे- 58 पर प्राइवेट बस और बोलेरो वाहन की जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों को घायलों को वाहन से बाहर निकाला. जिसके बाद सभी घायलों को पुलिस ने ऋषिकेश एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी यात्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिकआज सुबह नेशनल हाईवे-58 पर ऋषिकेश से जा रही एक बस, केदारनाथ से लौट रही बोलेरो से भिड़ गई. हादसे में बोलेरो सवार दो तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए.सभी घायलों को पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.बताया जा रहा है कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से 2 किलोमीटर आगे शिवपुरी की तरह हिमगिरी एक्सप्रेस बस संख्या UK15PA0236 जो हरिद्वार से सोनप्रयाग की ओर जा रही थी तथा एक बोलेरो संख्या UK13TA0583 जो केदारनाथ से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी तभी दोनों वाहन भिड़ गए।

हादसा इतना जबरदस्त था बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. अचानक हुए हादसे से बस में चीख पुकार मच गई. मुनिकी रेती कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि बस और बोलेरो की टक्कर में दो तीर्थयात्री की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हादसे में मृतक…

पिंकी दास (22) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2C दुर्गापुर प्लेन, थाना सिप्ला जिला सिप्ला कोलकाता

सोमनाथ पाल, निवासी पश्चिम बंगाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *