पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने उत्तराखंड की लोक गायिका पूनम सती द्वारा श्रीराम लला के स्वागत में गाये प्रथम गढ़वाली गीत का किया विमोचन

देहरादून

अयोध्या में राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के साथ साथ देवभूमि उत्तराखंड का भी माहौल राममय है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने डिफेन्स कॉलोनी आवास पर उत्तराखंड की लोक गायिका पूनम सती द्वारा श्री राम लला के स्वागत में गाये गढ़वाली गीत का विमोचन किया। पूर्व सीएम ने कहा की आजादी के बाद देश में यह दूसरा ऐसा अवसर है जब पूरा देश खासा उत्साहित होकर जश्न मना रहा है। उन्होंने पूनम को इस सुन्दर और मनमोहक राम भजन के लिए बधाइयाँ भी दीं हैं।

इस दौरान पूर्व सी एम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूरा देश जहाँ एक ओर राममय है वहीं विपक्ष के अंदर इस बात की बौखलाहट साफ देखी जा सकती है।

इस मौके पर राजपाल सिंह रावत, शमशेर सिंह सत्याल,विपिन कैंथोला,संजय चौहान,सविता पंवार,अशोकराज पंवार,लक्ष्मी नेगी,रेखा रावत,मोना कण्डवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *