संत निरंकारी मिशन ने निकाली स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना को लेकर जागरूकता रैली,रविवार को करेंगे गंगा किनारे घाटों की सफाई

देहरादून/ऋषिकेश
प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के दूसरे चरण का आयोजन 25 फरवरी रविवार को होने जा रहा है। जिसमें जानकी सेतु से रामझूला तक घाटों की सफाई की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमार्थ निकेतन से पूज्य साध्वी भगवती होंगी।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच ऋषिकेश द्वारा शनिवार को जानकी सेतु से रामझूला तक जल को स्वच्छ रखने एवम जल का संरक्षण करने हेतु पैदल जन जागरूक रैली का आयोजन किया गया।
रैली में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, सेवादल एवं साध संगत के अनुयाई 3:30 बजे जानकी सेतु पर
लगभग 150 वॉलिंटियर एकत्र हुए और पंक्तिबद्ध होकर जल ही जीवन है, जल है तो कल है, स्वच्छ जल स्वच्छ मन, स्वच्छ जल स्वच्छ कल, जल बचाओ कल बचाओ आदि स्लोगन वाली तख्तियां और नारे लगाते हुए जानकी सेतु से परमार्थ निकेतन होते हुए रामझूला एवं शत्रुघन घाट से जानकी सेतु पर रैली का समापन हुआ।
रैली में एस एन सी एफ, सेवादल के अधिकारी एवं ज्ञान प्रचारक महात्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *