त्यागी सभा देहरादून की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सोशल डिस्टेनसिंग के साथ शपथ ग्रहण सम्पन्न

त्यागी समाज के उत्थान को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कार्य करने का लिया संकल्प ,सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ।
त्यागी सभा महानगर देहरादून की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 2020-22 ने एक सादे कार्यक्रम में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने त्यागी समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।
एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला के सामुदायिक भवन के सभागार में सोमवार को नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में त्यागी सभा देहरादून के अध्यक्ष सतीश कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष प्रबंध सोमदत्त त्यागी, उपाध्यक्ष संपर्क अनिल कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष वित्त अनिल कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष संपदा सतपाल त्यागी, वित्त सचिव नीरज कांत त्यागी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार त्यागी ,संयुक्त सचिव प्रबंध शरद त्यागी, संयुक्त सचिव संपर्क राम नरेश त्यागी, संयुक्त सचिव वित्त धीरेंद्र कुमार त्यागी, संयुक्त सचिव संपदा आशु कांत त्यागी, आंतरिक लेख परीक्षक दुष्यंत कुमार त्यागी ,कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुमार त्यागी, टीटू त्यागी, डॉ राधेश्याम त्यागी , विनय कुमार त्यागी , राम कुमार त्यागी, अजय कुमार त्यागी , अधिवक्ता अनिल कुमार त्यागी, शिशिर कांत त्यागी तथा अभिनव कुमार त्यागी ने शपथ ग्रहण की और त्यागी बिरादरी के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प किया। त्यागी सभा देहरादून के संरक्षक मंडल में मुख्य संरक्षक कर्नल सुरेश चंद त्यागी को बनाया गया है जबकि विनोद कुमार त्यागी, हरीराज त्यागी , राजेंद्र कुमार त्यागी, अनिल कुमार त्यागी और विनोद कुमार त्यागी को संरक्षक बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य टीटू त्यागी टीटू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुआ था जिस का शपथ ग्रहण समारोह आज हुआ है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद आनंद त्यागी ,प्रदेश महासचिव कांग्रेस सेवा दल नीरज कुमार त्यागी और अधिवक्ता रोबिन त्यागी सहित त्यागी समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *