दुखद..गंगोत्री जा रही इनोवा कार गंगनानी के पास बगती में गिरी, 4 लोगो के शव बरामद,एक घायल को हॉस्पिटल में एडमिट जबकि दो महिलाएं लापता,रेस्क्यू जारी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दुखद..गंगोत्री जा रही इनोवा कार गंगनानी के पास बगती में गिरी, 4 लोगो के शव बरामद,एक घायल को हॉस्पिटल में एडमिट जबकि दो महिलाएं लापता,रेस्क्यू जारी

देहरादून/उत्तरकाशी

वीरवार को प्रातः करीब 7 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप डबरानी की ओर एक इनोवा कार(UK 08 TA 6040) भागीरथी नदी में गिर गई जिसमें 6 यात्रियों एवं चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे।

मौके पर बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार गंगोत्री की ओर जा रही थी, जिसमें गुजरात के 6 यात्रियों एवं चालक सहित कुल 7 लोग सवार थे।

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य रेस्क्यू टीमों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए नदी तट से 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 1 गंभीर घायल व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया है। शेष 2 की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

नदी में व्यापक रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस एवं अन्य बचाव दल घटनास्थल पर लगातार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। घायल को हेली के माध्यम से रेफर किये जाने की कार्यवाही गतिमान है।

*मृतक-*

1- पटेल अशोकबेन(49 वर्ष) निवासी 2nd फ्लोर शिवालिंग रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी गुजरात

2- रुतिका अशोकभाई पटेल(19 वर्ष) निवासी 2nd फ्लोर शिवालिक रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारग, सूरत सिटी, गुजरात

3- घनश्याम भाई सरवालिया(32 वर्ष) निवासी गुजरात

4- सुरेन्द्र सिंह निवासी हरिद्वार(चालक)

*घायल-*

पटेल वेदान्त अशोकभाई(17 वर्ष), निवासी 2nd फ्लोर शिवालिंग रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी गुजरात।

*लापता-*

1- पटेल सुधा बेन अशोकभाई(45 वर्ष), निवासी 2nd फ्लोर शिवालिक रेजीडेन्सी, ललिता चौकडी, कटारगम, सूरत सिटी, गुजरात

2- पटेल किरनबेन विशालभाई(34 वर्ष), सरवालियाना चौरा पासे सायला, सुरेन्द्ररा नगर, गुजरात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *