वन विभाग ने जारी की 22 आइएफएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट,वन मंत्री के घर धरना देने वाले विधायक की शिकायत पर आईएफएस कुंदन लिस्ट में शामिल – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

वन विभाग ने जारी की 22 आइएफएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट,वन मंत्री के घर धरना देने वाले विधायक की शिकायत पर आईएफएस कुंदन लिस्ट में शामिल

देहरादून

उत्तराखंड शासन ने वन विभाग में 22 आइएफएस (इंडियन फारेस्ट सर्विस) अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं।

इनमें एक अपर प्रमुख वन संरक्षक, एक मुख्य वन संरक्षक, आठ वन संरक्षक और 12 डीएफओ (डिवीजनल फारेस्ट आफीसर) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनमें टाँस वन प्रभाग पुरोला के डीएफओ कुंदन कुमार भी शामिल हैं। जिनके विरुद्ध हाल में पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोर्चा खोला था।

अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पांडे को अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव का जिम्मा सौंपा गया है। अभी तक वह वन अनंसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का दायित्व देख रहे थे।

मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण एवं आसूचना का प्रभार हटाया गया है। वन मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन के साथ ही वह नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का प्रभार भी देखेंगे।

वन संरक्षकों में नीतीशमणि त्रिपाठी को पदोन्नति के फलस्वरूप वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी में अपर निदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।

अन्य वन संरक्षकों में

दीप चंद्र आर्य को पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी से कार्ययोजना अधिकारी हल्द्वानी, पंकज कुमार को पौड़ी से निदेशक नंदादेवी बायोस्फीयर रिजर्व,

आकाश वर्मा को वन विकास निगम से वन संरक्षक गढ़वाल,

डा विनय भार्गव को यमुना वृत्त से पश्चिमी वृत्त,

मयंक शेखर झा को चकराता से क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम,

कोको रोसे को जायका।

परियोजना से वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त भेजा गया है। वन संरक्षक कहकशां नसीम को वन संरक्षक यमुना वृत्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा

डीएफओ नीरज कुमार को हरिद्वार से देहरादून,

वैभव कुमार सिंह को मसूरी से हरिद्वार,

अमित कंवर को नरेंद्रनगर से मसूरी,

जीवन मोहन दगाड़े को पिथौरागढ़ से नरेंद्रनगर,

आशुतोष सिंह को कालागढ़ से पिथौरागढ़,

हिमांशु बागड़ी को तराई केंद्रीय से तराई पूर्वी,

अभिमन्यु सिंह को रुद्रप्रयाग से चकराता (उप निदेशक गोविंद वन्यजीव विहार का अतिरक्त प्रभार),

कल्याणी को प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से रुद्रप्रयाग,

महातिम यादव को अनुश्रवण मूल्यांकन व आइटी से उप निदेशक राजाजी नेशनल पार्क, कुंदन कुमार को पुरोला से अनुसंधान हल्द्वानी, अभिलाषा सिंह को अंपर यमुना व गोविंद पशु विहार से उप निदेशक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी स्थानांतरित किया गया है।

सहायक वन संरक्षक उमेश चंद्र तिवारी को तराई केंद्रीय वन प्रभाग का प्रभारी डीएफओ बनाया गया है।

जारी की गयी लिस्ट में एक अपर प्रमुख वन संरक्षक, एक मुख्य वन संरक्षक, आठ वन संरक्षक और 12 डीएफओ स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जबकि इनमें से एक टाँस वन प्रभाग पुरोला के डीएफओ कुंदन कुमार भी शामिल हैं, जिनके विरुद्ध एक विधायक द्वारा वन मंत्री के घर पर धरना देते हुए मोर्चा खोला गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *