नन्ही दुनिया ने मनाया अलग अंदाज में होली उत्सव,मौजूद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों और समाज सेवियों ने बच्चो की प्रस्तुतियों पर दबाई दांतो तले उंगलियां – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

नन्ही दुनिया ने मनाया अलग अंदाज में होली उत्सव,मौजूद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों और समाज सेवियों ने बच्चो की प्रस्तुतियों पर दबाई दांतो तले उंगलियां

देहरादून

हॉलिउत्सव को नन्ही दुनिया “बच्चों एवं उनके हितैषियों का अंतरराष्ट्रीय आंदोलन” सभी त्योहारों को अपने अलग अंदाज में प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाती रही है। इस वर्ष भी होली उत्सव का पर्व मदर हाउस में उत्साह पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी शिक्षाविद यहां प्राकृतिक सृजनात्मक व सादे तरीके से होली को मनाने की परंपरा देखकर आनंदित हुए।

होली के इस पावन पर्व पर सात्विका गोयल एवं चेरी ने सभी बच्चों के साथ मिलकर कागजों की चिड़िया ,मटकिया एवं पतंगों से प्रांगण को सजाया गया था।

सभी बच्चों ने मिलकर सुंदर रंगोली बनाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथि शिक्षाविद पुष्पा मानस सचिव राज्य बाल कल्याण परिषद, आशा रानी पैन्यूली संयुक्त निर्देशक सीमेट उत्तराखण्ड , डा० कल्पना त्रिपाठी शिक्षाविद, विदेश से आए मित्र एलीना ,मोना, नित्या ने मुख्य प्रवर्तक नन्हीं दुनिया के साथ संयुक्त रूप से पारंपरिक ढग से दीप प्रज्वलित कर किया। किरण उल्फत गोयल के निर्देशन में नृत्य नाटिका के माध्यम से

श्री कृष्ण के विभिन्न लीलाओं का वर्णन प्रस्तुत किया गया ।

श्री कृष्ण के विभिन्न रूप जैसे माखन चोर बनकर गोपियों के साथ रास लीला , पनघट पर होली खेलने की अति सुन्दर प्रस्तुती दी गयी।

स्पेशल बच्चों द्वारा “टेलीफोन के दुरुपयोग” नामक हास्य नाटिका

के माध्यम से दर्शाया गया कि फोन को इस्तमाल जरूर करें पर दुरुपयोग ना करें।

विदेश से आयी अलीना द्वारा भारतीय कत्थक शैली में कजरी की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने कहा मैंने अपनी जीवन में बच्चों के प्रति इतना संवेदनशील वातावरण नहीं देखा जो बच्चों के लिए प्रेरणादायक है ।

नन्ही दुनिया विकास नगर के बच्चो द्वारा जोश से भरी राजस्थानी लोकगीत की प्रस्तुती कीखूब प्रशंसा हुई।

रंगशाला के कलाकारों के साथ विदेशी मेहमानों ने सेमी क्लासिकल रंगराजवा नृत्य की प्रस्तुति दे दर्शकों को चकित कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के बच्चों ने विदेशी मेहमानों के साथ फूलो की होली खेली जिससे पूरा वातावरण खुशहाली से भर गया।

उत्सव के अंत में नन्हीं दुनिया की मुख्य प्रवर्तक किरन उल्फत गोयल ने सभी अतिथियो, सदस्यो, नन्ही दुनिया से जुड़े सभी अध्यापकों, शिक्षाविद् समाज सेवी , विदेशी मेहमानो ,पत्रकारों को तहेदिल से आभार प्रकट किया।

कर्नल रवीन्द्र महोरोत्रा,छाया शर्मा, विजय गोयल, रघुनंदन बहुगुणा, नीलम अग्रवाल,उर्मिला ठाकुर,आकांक्षा चौहान,कविता ककर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *