बीकेटीसी ने यात्रावर्ष 2024 के लिए शुरू की बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए ऑनलाइन पूजा की बुकिंग

देहरादून

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in/ में सोमवार से इस यात्रा वर्ष 2024 के लिए ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग खोल दी है। इसके साथ

साथ ही पर्यटन विभाग से भी चारधाम के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस संबंध में बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुजनों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग आज से 30 जून तक के लिए शुरू की गई है। भगवान बद्रीनाथ की पूजाओं में मुख्य रूप से प्रातः महाभिषेक व अभिषेक पूजा के अलावा वेदपाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली, सायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती, गीत गोविंद पाठ और शयन आरती समेत दीर्घकालिक अवधि की पूजाएं शामिल हैं।

जबकि केदारनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा,रूद्राभिषेक, सायंकालीन आरती समेत दीर्घकालिक पूजाएं शामिल हैं। इसके अलावा श्रद्धालु स्वेच्छा से ऑनलाइन डोनेशन भी कर सकते है।

समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि यात्रा वर्ष 2023 में बदरीनाथ धाम में 19,700 लोगों ने पूजाओं की बुकिंग कराई। जबकि केदारनाथ के लिए 20,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग की।

हालांकि अब तक 2 लाख से ऊपर श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *