उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे हलद्वानी,हेलीपैड पर किया राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्वागत

देहरादून\नैनीताल

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को एक दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत हल्द्वानी कैंट स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका स्वागत एवं अभिवादन किया।

उपराष्ट्रपति धनखड़ का कैची धाम जाने का भी कार्यक्रम है।कैंची धाम मंदिर में बाबा नीम करोली के दर्शन भी करेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एडीजी अमित सिन्हा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *