दून पुलिस ने सतेंद्र साहनी मामले में विवेचना को लेकर सहारनपुर में दर्ज मुकदमे में गुप्ता बंधुओ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र का किया खुलासा – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दून पुलिस ने सतेंद्र साहनी मामले में विवेचना को लेकर सहारनपुर में दर्ज मुकदमे में गुप्ता बंधुओ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र का किया खुलासा

देहरादून

दून पुलिस ने सतेंद्र साहनी मामले में मुकदमे की विवेचना के दौरान गुप्ता बंधुओ द्वारा अपने पक्ष में बयानों के दौरान सहारनपुर पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र की सच्चाई का किया पर्दाफाश।

दिनांक 24 /5 /24 को थाना राजपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 119 / 24 धारा 306,385,420 भादवी की विवेचना में जब राजपुर पुलिस द्वारा अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता के पूर्व आपराधिक इतिहास के बारे में सहारनपुर से जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश में 06 मुकदमे पंजीकृत है।

विवेचना के दौरान अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता द्वारा पुलिस को यह बताया गया कि उनके द्वारा दिनांक 09/5/24 को सहारनपुर पुलिस को एक शिकायती प्रार्थना पत्र बनाम सतेंद्र साहनी( मृतक) के विरुद्ध दिया गया था किंतु राजपुर पुलिस द्वारा जब उक्त प्रार्थना पत्र के बारे में विवेचना/जांच की गई तो पता चला कि उक्त प्रार्थना पत्र 9/5/24 के बजाय 20/5/24 को सहारनपुर पुलिस को दिया गया था।

प्रार्थना पत्र के बारे में गुप्ता बंधुओं द्वारा जानबूझकर सत्येंद्र साहनी( मृतक) को बताया गया था जिससे वह काफी परेशान हो गए था।

पूर्व आपराधिक इतिहास…

1- मुकदमा अपराध संख्या 585 / 14 धारा 420 /467 इस/468/ 471 /120 बी भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर सहारनपुर उत्तर प्रदेश

2- मुकदमा अपराध संख्या 339/ 17 धारा 420/ 467 /468 /471 /120ब भादवी बनाम अजय गुप्ता चालानी थाना सदर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश

3- मुकदमा अपराध संख्या 113 / 22 धारा 420 /467 /468 /471 /120b 504 /506 भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश

4- मुकदमा अपराध संख्या 482 / 22 धारा 420/ 467/एस 468/ 471 /120b भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना सदर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश

5- मुकदमा अपराध संख्या 96 / 22 धारा 420 /467 /468 /471 /120bभादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना बेहड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश

6- मुकदमा अपराध संख्या 143 / 22 धारा 506/ 511 /452 /354 b 323 /147 भादवी बनाम अनिल गुप्ता चालानी थाना बेहड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश।

मुकदमे में(119/24, थाना राजपुर )विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.