जय मां भद्रकाली सेवा समिति द्वारा आयोजित मंगलवार से शुरू हुआ मां भद्रकाली दिव्य डोली का स्थापना दिवस समारोह धूम धाम से विधि विधान पूर्वक संपन्न – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

जय मां भद्रकाली सेवा समिति द्वारा आयोजित मंगलवार से शुरू हुआ मां भद्रकाली दिव्य डोली का स्थापना दिवस समारोह धूम धाम से विधि विधान पूर्वक संपन्न

देहरादून

जय मां भद्रकाली सेवा समिति द्वारा अपर राजीव नगर में मंगलवार से प्रारंभ हुआ मां भद्रकाली दिव्य देव डोली का स्थापना दिवस शुक्रवार को विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।

मां भद्रकाली सेवा समिति के अध्यक्ष पं. मनोज धस्माना की देखरेख में मुख्य यजमान अनुपम खत्री ने सपरिवार मां का पूजन ,हवन विधिपूर्वक संपन्न कराया। जिसके पश्चात विशाल भंडारा आयोजित किया गया ,जिसमें नवदुर्गा के नौ रूपों में नौ कन्याओं को भंडारे का प्रसाद जिमाया गया।

यज्ञ की मुख्य संरक्षिका मधु भट्ट व सोनिया आनंद के मार्ग दर्शन में सम्पूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस देव कार्य में अपना सहयोग करने वाले व समिति के सदस्य सोनू कंणवाल, बृजमोहन गोसाई गीता रानी ,अशोक अनेजा ,गीता साहनी नीलम त्यागी राजेश सहगल मां के मुख्य पुरोहित आचार्य सुनील ममगाईं, मुकेश भारद्वाज आचार्यआयुष बडोनी, रिंकी , सरला बिष्ट, भूमिका, पूजा शर्मा , भावना डोरा, उषा थपलियाल आदि का मुख्य योगदान रहा।

समिति के अध्यक्ष पं. मनोज धस्माना ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार व गरीब बच्चों की शिक्षा व वस्त्र वितरण व जन मानस के हित में कार्य करने के साथ साथ गरीब कन्याओं के विवाह में मदद आदि पुण्य कार्य प्रमुख रूप से किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *