डीएम बिष्ट के निर्देश पर जिले भर के स्कूलों में पहुंचे SDM,औचक निरीक्षण किए – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

डीएम बिष्ट के निर्देश पर जिले भर के स्कूलों में पहुंचे SDM,औचक निरीक्षण किए

देहरादून/उत्तरकाशी

जिलाधिकारी के निर्देशो पर बुधवार को जिले भर में उपजिलाधिकारियों की अगुवाई में विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल की गई।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने ग्रीष्म अवकाश के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सहित पठन-पाठन की स्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल करने के लिए उपजिलाधिकारियों को दूरभाष संदेश भेजकर तत्काल औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा, उप जिलाधिकारी बडकोट मुकेश चंद रमोला, उप जिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक तथा उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी के साथ ही शिक्षा एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनेक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण की रिपोर्ट संकलित कर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश देते हुए सभी विद्यालयों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय-समय पर इस अतर के औचक निरीक्षण करते रहने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय बंद मिलने और अवकाश स्वीकृत कराए बिना गायब रहने वाले शिक्षकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *