हम सब तीजोत्सव मना रहे हैं परपराओं और पर्यावरण को बचाना की शपथ लेनी होगी ,पर्यावरण बचाने को हरियाली बढ़ाएं,पेड़ लगाएं..सुनील गामा

देहरादून

हरियाली तीज का कार्यक्रम निधि सिंह सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा जेपी प्लाजा में आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने हरियाली तीज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में सुनील उनियाल गामा ( निवर्तमान मेयर)

आलोक कुमार (पार्षद )

कीर्ति रावत (समाजसेवी )

रवि चौहान (संचालक जे पी प्लाजा)

रेखा नेगी (प्रदेश अध्यक्षा आंगनबाड़ी संगठन उत्तराखंड ) का स्वागत सम्मान किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा ने महिलाओं को तीज के उपलक्ष में बधाइयां दी और तीज का महत्व भी बताया। उन्होंने कहा कि वास्तव में आज हमको पीछे मुड़ के देखने की जरूरत है जब महिलाएं तीज मनाती थी झूले झूलती थी हर घर में मोहल्ले में झूले होते थे। आज इन परंपराओं को हम खुद से दूर कर रहे हैं।इसके लिए पहले अपने आसपास हरियाली बढ़ानी होगी पेड़ लगाने होंगे इससे पर्यावरण भी शुद्ध होगा,मौसम भी बदलेगा।

रेखा नेगी (प्रदेश अध्यक्षा आंगनबाड़ी संगठन उत्तराखंड ) ने तीज और हरियाली पर प्रकाश डाला।

साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए रंगारग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत करवाई।

जिसमें उन्होंने सोलो डांस, ग्रुप डांस, कपल डांस, नाटक, बच्चों और बड़ों के गेम्स आदि कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया

जिसमें सभी अतिथियों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गए मंच का संचालन निधि सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *