मानव अंगों को एम्स से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक दून पुलिस की मदद से 28 किलोमीटर को मात्र 18 मिनट में तय कर सुरक्षित एवं समय से पहुंचाया,एम्स ने मांगा था दून पुलिस से सहयोग

देहरादून/ऋषिकेश

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स) ऋषिकेश मे बृहस्पतिवार को संस्थान में एक व्यक्ति द्वारा संपूर्ण मानव अंगों का दान किया गया था, जिनको ट्रांसप्लांट करने हेतु समय से दिल्ली व PGI चंडीगढ़ पहुंचने हेतु जोलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचाना अति आवश्यक था अन्यथा उनके खराब ही जाने का अंदेशा था।

इस संबंध में एम्स प्रबंधन द्वारा एसएसपी देहरादून से संपर्क कर अंगों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मदद मांगी गई।

एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को अंगों को समय से एवं सुरक्षित एम्स ऋषिकेश से जोलीग्रांट एयरपोर्ट तक पहुंचाने हेतु उचित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के संबंध में आदेशित किया गया।

दान किये गए अंगों को सकुशल एवं समय से जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचानेे हेतु कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा एम्स अस्पताल ऋषिकेश की एंबुलेंस को स्कोर्ट किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शरीर से निकाले गए अंगों को समय से गंतव्य तक पहुंचना अति आवश्यक है, जिसके लिए एम्स अस्पताल ऋषिकेश से जोलीग्रांट तक ट्रैफिक व्यवस्था बनाने हेतु समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गाइड थे।

बताते चलें कि वर्तमान समय में ऋषिकेश में श्रावण मास कावड़ मेले के कारण इस मार्ग पर कांवड़ियों की भीड़ बहुत अधिक होने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा बेहतर यातायात व्यवस्था बनाते हुए एम्स अस्पताल से अंगों को ले जाने वाली एंबुलेंस को एस्कॉर्ट कर अल्प समय मे जोलीग्रांट एयरपोर्ट तक पहुंचा दिया गया।

अंगों को ले जाने वाली एंबुलेंस का रूट इस प्रकार रहा…

🛑 एम्स अस्पताल ऋषिकेश से कोयल घाटी,

🛑 कोयल घाटी तिराहा से पुरानी चुंगी,

🛑पुरानी चुंगी से परशुराम चौक

🛑परशुराम चौक से पुराना बस अड्डा तिराहा

🛑पुराना बस अड्डा तिराहा से पुराना रेलवे स्टेशन

🛑पुराना रेलवे स्टेशन से डीजीबीआर तिराहा से पास करते हुए गोरा देवी चौक

🛑गोरा देवी चौक से नटराज चौक नटराज चौक से सात मोड होते हुए रानीपोखरी से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *