हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,पीएम मोदी के साथ उत्तराखंड के सीएम धामी,कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी लिस्ट में किए शामिल

देहरादून/चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर समेत 40 नेताओं के नाम शामिल किए गए है।

बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता भी हरियाणा में चुनाव प्रचार करने आएंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने आएंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है…

देखिए लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *