युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रदेश भाजपा सरकार कि शव यात्रा। – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रदेश भाजपा सरकार कि शव यात्रा।

देहरादून

युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली प्रदेश भाजपा सरकार कि शव यात्रा।

उत्तराखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता के नेतृत्व में भाजपा सरकार कि शव यात्रा निकाली लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पुतले को सड़क पर लाने ही नहिं दिया। पुलिस और क्रायकर्ताओं के बीच हुई धक्का मुक्की के बीच पुतले को कांग्रेस भवन के गेट के सामने ही फूंकना पड़ा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एकत्रित हुए जहां से मोहित मेहता के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार की शव यात्रा लेकर एश्ले हॉल चौक की ओर बढ़ने लगे , जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा छीनने का प्रयास किया गया,पुतले को क्षत विक्षत कर दिया गया, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बारिश के बीच ही धक्का मुक्की की गई।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि युवाओं की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव स्वाति नेगी ने राज्य में महिलाओं के विरुद्ध अपराध और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार को उखाड़ फेंकने को प्रदेश के यूवाओं के जनजागरण का आहवान किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोहित मेहता ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य सीमित आय वाला राज्य है। जहां एक ओर राज्य में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो रही है वहीं भाजपा सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार को खत्म करने की मंशा रखते हैं तो उन्हें जांच करवा कर कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस द्वारा भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जिसमे देहरादून जिला अध्यक्ष मोहित मेहता मोनी,जिला प्रभारी नवीन रमोला,मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ,अमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अंकित थापा,वसीम,राहुल चौहान,अनिमेष इत्यादि पुलिस के वाहन में ले जाए गए।

कार्यक्रम में मुख्यताः पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा , संगठन सचिव नवनीत सती , प्रदेश महासचिव स्वाति नेगी,रोबिन त्यागी,फारूक राव,विधानसभा अध्यक्ष वसीम,शुभम चौहान ,गौरव रावत,शाद डरा,अमन सिंह,ट्विंकल अरोड़ा,अर्जुन सोनकर,मोहन काला,सेलमा अली,अभिषेक मेहता,अमन उज्जैनवाल,कृष्ट,आर्यमन, रौनक,आशु,दीपक, जैद,अंशु, आदि लोग मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.