ADG मुरुगेशन को Law and Order:IG राजीव संभालेंगे Garhwal Range:ADG अंशुमन को Radio भी – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

ADG मुरुगेशन को Law and Order:IG राजीव संभालेंगे Garhwal Range:ADG अंशुमन को Radio भी

देहरादून

मुख्यमंत्री ने एक और ADG और खेल-युवा कल्याण महकमे के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा से CCTNS और Radio हटा के उनको National Games के लिए पूरी तरह खुल के काम करने के लिए छोड़ दिया। 28 जनवरी-2025 से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेल सरकार के लिए बहुत बड़ी प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। CM PSD खुद अब इसको करीब से देख रहे हैं।

DGP के तौर पर दीपम सेठ की ताजपोशी करने के बाद से IPS अफसरों में मुख्यमंत्री अपने हिसाब से बदलाव लगातार कर रहे हैं। सिन्हा के पास अब Director (FSL) ही Additional ज़िम्मेदारी खेल-युवा कल्याण के साथ रह गई है। मुरुगेशन को PHQ ला के मुख्यमंत्री ने ADG अंशुमन की भी बोरियत दूर कर दी। अंशुमन पिछले कुछ समय से Police Headquarter में अकेले ADG रह गए थे।

 

बाकी ADG PVK प्रसाद-अभिनव कुमार-अमित सिन्हा और मुरुगेशन PHQ से इतर जिम्मेदारियों को संभाल रहे थे। पुलिस मुख्यालय में सबसे अहम प्रशासन महकमा अंशुमन के पास ही है। इसके साथ ही वह Intelligence Chief हैं। मुरुगेशन के पास Director (Vigilance) और CID भी है। करण को Intelligence मुख्यालय में भेज दिया गया है। वह Security को देखेंगे। इस कुर्सी पर राजीव स्वरूप थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *