गुरु रामराय दरबार के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जन्मदिन पर श्रीमहाकाल सेवा समिति और SGRR यूनिवर्सिटी ने रक्तदान शिविर किया जिसमें 65 युनिट रक्त हुआ एकत्रित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

गुरु रामराय दरबार के श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जन्मदिन पर श्रीमहाकाल सेवा समिति और SGRR यूनिवर्सिटी ने रक्तदान शिविर किया जिसमें 65 युनिट रक्त हुआ एकत्रित

देहरादून

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्री इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन श्रीमहाकाल सेवा समिति और गुरु राम राय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया।

समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि शिविर में 65 युनिट रक्तदान एकत्रित किया गया।

श्रीमंहत देवेन्द्र दास के कर-कमलों द्वारा विधिवत रक्तदान शिविर शुभारंभ किया गया, जिसमें समिति द्वारा श्रीमहंत का स्वागत किया गया।

इस दौरान महाराज द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की गई।

शिविर में समिति के संरक्षक एवं सुप्रसिद्व कथा व्यास सुभाष जोशी, मसूरी विधायक खजान दास , कैंट विधायक सविता कपूर , पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने उपस्थिति दर्ज कराई , इस दौरान समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल,विनय प्रजापति, आयुष जैन, गौरव जैन, नितिन जैन, राहुल माटा, सुशील वाधवा, विक्रम चौधरी , जितेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *