हिंदू सम्मेलन बना यादगार,साहित्य,संस्कृति एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने दिया एकजुटता संदेश – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

हिंदू सम्मेलन बना यादगार,साहित्य,संस्कृति एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष ने दिया एकजुटता संदेश

देहरादून

दून नगर निगम के वार्ड नं 18 में दिव्यता व भव्यता के साथ आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों ने प्रतिभाग करके समरसता और भाईचारे का परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी परविंदर पुरी महाराज, मातृशक्ति मधु भट्ट, प्रख्यात कवि श्रीकांत श्री, चंद्रगुप्त विक्रम ने दीप प्रज्वलित कर किया, तत्पश्चात गणेश वंदना एवं साथ ही अतिथियों को पुष्प, अंगवस्त्र, स्मृतिचिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में मातृशक्ति उद्बोधन में वक्ता के रूप में साहित्य, संस्कृति एवं कला परिषद् की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने सर्वप्रथम राज्य आंदोलन में सक्रिय भागेदारी निभाने वाली मातृ शक्ति को नमन कर अपने उद्बोधन को शुरू करते हुआ कहा कि यह वार्ड राज्यआंदोलनकारियों का गढ़ रहा है। आज के इस भव्य आयोजन में मातृशक्ति द्वारा मांगल गीत, सुन्दर भजन, नृत्य व तपस्या नृत्य अकादमी के नन्हे कलाकारों ने भरतनाट्यम शैली में सुन्दर प्रस्तुतियां दी गई हैं। जो कि भारतीय संस्कृति एवं कला को परिलक्षित करती हैं। उन्होंने प्राचीनकाल से रामायण, हनुमान चालीसा, द्रौपदी चीरहरण, आदि की प्रस्तुति वर्तमान काल तक महिलाओं के द्वारा किए गए कार्यों को तथ्यों के साथ सभी के सम्मुख रखा। भारतीय इतिहास में हिन्दू समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्होंने भारतीय संस्कृति को सबसे विश्व में उन्नत व गौरवशाली बताया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप मे शामिल हुए राष्ट्रीय कवि श्रीकांत श्री ने अपनी काव्य शैली व वीर रस के भाव से सभी मौजूद श्रोताओं और दर्शको को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में संत समाज से अभय मठ शक्तिपीठ के स्वामी परविंदर पुरी महाराज ने मंत्रोचारण से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके द्वारा हिन्दू समाज को जागरूक व निर्भीक समाज बताया गया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ आंदोलनकारी झब्बर सिंह रावत पावेल, कृष्णा देवी, सुशीला काला, गीता नेगी, प्रेमलता पंवार को सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वालों में पूर्व सैनिक व बॉक्सिंग व दौड़ में गोल्ड मैडल विनर संजय थापा, सिविल डिफेंस पुरस्कार से सम्मानित वार्डन नीरज कुमार उनियाल, सुप्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ माया वी सक्सेना, गति संस्था के अध्यक्ष आलम सिंह रावत को पर्यावरण के क्षेत्र में व शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. स्वामी एस चंद्रा को समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद कु.वंशिका सोनकर, पूर्व पार्षद अजय सोनकर का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया।

इस अवसर पर भानु प्रताप चमोली, गंभीर , भारत , गोविंद गुसाई, विनोद डालिया, गणेश भट्ट, दिनेश कुमार, पवन ल, आलोक निरंजन , प्रदीप , लक्ष्मी मलासी, गीता नेगी, लता बिष्ट, शिवम , यशोधर , आदित्य नय्यर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *