उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने राष्ट्रीय और एशियाई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर किया सम्मानित – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी ने राष्ट्रीय और एशियाई बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर किया सम्मानित

देहरादून

उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डर प्रतिभा थपलियाल ने यमुना कॉलोनी, देहरादून स्थित शासकीय आवास पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार की विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर खण्डूडी भूषण ने बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

प्रतिभा थपलियाल ने वर्ष 2023 में आयोजित राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक तथा एशियाई प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 9 फरवरी 2026 को तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित राष्ट्रीय महिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने पुनः प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि प्रतिभा थपलियाल की उपलब्धियाँ महिला सशक्तीकरण का सशक्त उदाहरण हैं। उन्होंने उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि उनकी सफलता से प्रदेश की अधिकाधिक बेटियाँ खेल एवं फिटनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी।

विश्व एवं एशियाई स्तर पर पदक जीतकर थपलियाल ने उत्तराखंड की बेटियों की शक्ति और प्रतिभा को वैश्विक मंच पर स्थापित किया

इस अवसर पर भूपेश थपलियाल व वरिष्ठ भाजपा नेतारविंद्र जुगरान भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *