दो दिन से कोर्ट कंपाउंड को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कंपाउंड में पुलिस बम और डॉग स्क्वाड के साथ परिसर में, चप्पे चप्पे की जांच के बाद ही खुली कोर्ट – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दो दिन से कोर्ट कंपाउंड को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कंपाउंड में पुलिस बम और डॉग स्क्वाड के साथ परिसर में, चप्पे चप्पे की जांच के बाद ही खुली कोर्ट

देहरादून

दून जिला न्यायालय को वीरवार को पुनः बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। न्यू कोर्ट परिसर को तत्काल सुबह ही खाली करा दिया गया। जांच के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर को।खाली करवाकर जांच की गई।बताते चलें कि बुधवार को भी दून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल जिला जज को मिल किया गया था।

हालांकि इससे पहले भी नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग के बाद देहरादून जिला न्यायालय परिसर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिला जज को आए ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और पूरे परिसर को खाली करा दिया गया।

बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस ने परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इससे पहले बुधवार को भी जज, स्टाफ, अधिवक्ता समेत न्यायालय परिसर में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाला गया था। इस दौरान कचहरी में कामकाज पूरी तरह बंद था।

वीरवार को भी करीब दो घंटे तक चली इस भारी भरकम कसरत के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस के साथ ही बाकी लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *