नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा दिया गया डी. ए. वी.(पी.जी.) कॉलेज की एनएसएस की छात्राओं को आपदा प्रबन्धन का सफल प्रशिक्षण,प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा दिया गया डी. ए. वी.(पी.जी.) कॉलेज की एनएसएस की छात्राओं को आपदा प्रबन्धन का सफल प्रशिक्षण,प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए

देहरादून

शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर नागरिक सुरक्षा संगठन के उप नियंत्रक एस. के. साहू द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को सफल प्रशिक्षण के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा अपने प्रशिक्षण के अनुभावों को सांझा किया गया।

यह प्रशिक्षण नागरिक सुरक्षा संगठन के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बहुत ही सहज तरीके से करवाया गया। जिसमें आपात कालीन परिस्थितियों की जानकारी,उसमें बरती जाने वाली सावधानियों, स्थानीय स्तर पर आपात काल में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग, आपात काल में स्वयं सेवकों के कार्य व कर्तव्यों पर गतिविधि आधारित जानकारी दी गई।

आपात स्थिति में घायल व्यक्ति की पहचान, घायल को दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा, सी. पी. आर. का महत्व व सी.पी.आर. दिए जाने का सही समय व तरीका, पट्टियों की उपयोगिता, बांधने का तरीका, रस्सी की गांठे व उसका उपयोग,आग के प्रकार, उसकी रोक थाम के तरीके,आग से झुलसे व्यक्ति की प्राथमिक चिकित्सा,साइको डिजास्टर के मनो रोगी की प्राथमिक चिकित्सा के उपाय, आपदा के समय आवश्यक सामग्री आदि की जानकारी से प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारी दी गई।

जवाहर बाल भवन आम वाला तरला में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डी. ए. वी. पी. जी. कॉलेज से कोऑर्डिनेट ज्योति एवं रेणुका रावत के साथ नागरिक सुरक्षा संगठन की कार्यक्रम संयोजक आभा शर्मा, प्रशिक्षण दीपक चौहान, तनवीर सिंह, ममता नगर व घटना नियंत्रण अधिकारी नीरज कुमार उनियाल, विनय कुकशाल व सर्वेश कुमार सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *