देहरादून
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय द्वारा सशस्त्र पुलिस, यातायात एवं पीएसी संवर्ग में कार्यरत 08 उपनिरीक्षकों/प्लाटून कमाण्डरों को दलनायक (कंपनी कमांडर) के पद पर पदोन्नति प्रदान कर नवीन वाहिनियों में तैनाती दी गई है।
1. दिनेश रावत (आई०आर०बी०-प्रथम)
2. प्रेम राम (आई०आर०बी०-प्रथम)
3. रामप्रवेश प्रसाद (31वीं वाहिनी)
4. दीवान सिंह गुंसाई (46वीं वाहिनी)
5. श्री भारत सिंह (31वीं वाहिनी)
6. विजय सिंह बिष्ट (आई०आर०बी०-द्वितीय)
7. धर्मवीर सिंह (46वीं वाहिनी)
8. सुधीर जुयाल (आई०आर०बी०-प्रथम)
दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।