दर्दनाक..अल्मोड़ा से लौट रही बारात की कार बसौली (ताकुला)में खाई में समाई, 8 में से 3 बरातियों की मौके पर मौत ,SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

दर्दनाक..अल्मोड़ा से लौट रही बारात की कार बसौली (ताकुला)में खाई में समाई, 8 में से 3 बरातियों की मौके पर मौत ,SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

देहरादून/अल्मोड़ा

अल्मोड़ा से लौट रही बारात की कार खाई में गिरने से उसमें सवार 8 यात्रियों में से 3 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि बाकी लोगों को रेस्क्यू कर निकट के अस्पताल 108 की मदद से SDRF की टीम ने भिजवा दिया है।

गुरुवार को डीसीआर अल्मोड़ा से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस चौकी ताकुला क्षेत्रांतर्गत बागेश्वर रोड पर बसौली के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन (Brezza नंबर DL9CBH8402) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में कुल 08 व्यक्ति सवार थे, जो बारात से लौटते समय अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित एवं सुनियोजित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से ताकुला अस्पताल भिजवाया गया।

दुर्भाग्यवश, इस भीषण दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के शवों को जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों की सहायता से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु मुख्य मार्ग तक लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

घायलों का विवरण निम्नानुसार है –
1–जया देवी पत्नी महेश, उम्र 25 वर्ष, निवासी बागेश्वर।
2–गोपाल आर्य पुत्र शेर राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी कांडें (ताकुला)।
3–संजय, उम्र 21 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला।
4–महेश आर्य पुत्र जसवंत, उम्र 25 वर्ष।
5–अर्जुन कुमार पुत्र केशव राम, उम्र 36 वर्ष, निवासी दिल्ली।
मृतकों का विवरण निम्नानुसार है –
1–मंजू देवी पत्नी गोपाल राम, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला।
2–दिनेश चंद्र पुत्र तिल राम, उम्र 50 वर्ष।
3–रोहन पुत्र महेश आर्य, उम्र 11 माह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *