मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु निर्मित सुरक्षा दीवारों के लंबित भुगतान को एक माह के भीतर करने के निर्देश..ऋतु खण्डूडी भूषण – Latest News Today, Breaking News, Uttarakhand News in Hindi

मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु निर्मित सुरक्षा दीवारों के लंबित भुगतान को एक माह के भीतर करने के निर्देश..ऋतु खण्डूडी भूषण

देहरादून/भराड़ीसैंण

पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के द्वितीय दिवस की कार्यवाही के दौरान नियम-58 के अंतर्गत लक्सर के विधायक मोहम्मद शहजाद ने कोटद्वार एवं लैंसडाउन वन प्रभाग के अंतर्गत वर्ष 2019 से 2021 के मध्य मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम हेतु निर्मित सुरक्षा दीवारों के लंबित भुगतान का विषय सदन में उठाया।

इस विषय पर वनमंत्री का मंतव्य सुनने के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने सरकार को निर्देशित किया कि संबंधित कार्यों का लंबित भुगतान एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इस दिशा में किए गए कार्यों का भुगतान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, जिससे संबंधित कार्यों से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *