दून मेयर सौरभ थपलियाल ने वसंत विहार, पंडितवाड़ी स्थित सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

देहरादून

कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को वार्ड संख्या 37, वसंत विहार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, पंडितवाड़ी परिसर में नगर निगम देहरादून द्वारा निर्मित नवीन सामुदायिक भवन का विधिवत उद्घाटन मेयर श्री सौरभ थपलियाल द्वारा वार्ड पार्षद श्री अंकित अग्रवाल के साथ संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना एवं स्थानीय निवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस सामुदायिक भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों एवं जनहित से जुड़े आयोजनों के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों ने सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु मेयर एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस भवन के बनने से क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।

उद्घाटन समारोह में भगवान सिंह रावत , घनश्याम , लक्ष्मीचंद, सिद्धार्थ चौहान, गौरव दिवाकर, एस एस पंवार, उर्मिला देवी उपस्थित रहें,

स्थानीय जनता ने मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल का तहे दिल से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *