उत्तरकाशी के पूर्व विधायक ने पार्टी कार्यकताओं और समर्थकों संग खेली जमकर होली,उपस्थित जनसमुदाय ने लगाया एक दूसरे को गुलाल

देहरादून/उत्तरकाशी

बुधवार को रंगों के पर्व होली के अवसर पर उत्तरकाशी मुख्यालय भी रंगों से सराबोर रहा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण के आवास पर भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुदूर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे, वहीं शहर के गणमान्य नागरिकों का सुबह से ही तांता लगा रहा।

होली मिलन कार्यक्रम में आमजन, पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरा वातावरण रंग, उमंग और पारस्परिक सौहार्द से सराबोर रहा। पारंपरिक गीत-संगीत और गुलाल के बीच सभी ने आपसी भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण ने आवास पर पधारे सभी अतिथियों का आत्मीय अभिवादन किया तथा प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ने उपस्थित जनसमूह के साथ स्नेहपूर्वक होली खेली और सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *